कई स्वास्थ्य लाभों का खजाना है मेडिटेशन

कई स्वास्थ्य लाभों का खजाना है मेडिटेशन

सेहतराग टीम

क्या आपका मन भी उलझन में रहता है? क्या आपको भी ऐसा महसूस होता है कि कोई परेशानी है और आपका मन शांत नहीं रहता है। कभी-कभी दिल इतना भटकता सा है कि अपने किसी भी काम को आप अच्छे से नहीं कर पाती हैं। तो यही सही समय है कि आप मेडिटेशन का सहारा ले लें। क्योंकि मेडिटेशन ऐसा रास्ता है, जहां आपको मन की शांति का साथ मिलेगा। यही नहीं इसमें शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़े फायदे भी मिलते हैं। दुसरे शब्दों में कहें तो मेडिटेशन एक ऐसा रास्ता है जिस पर चलने से आपका जीवन अभी के जीवन से बिल्कुल अलग नजर आएगा। इस रस्ते पर चलते हुए आपकी जिंदगी के कठिन रास्ते भी कठिन नहीं लगते बल्कि आपको सिर्फ सुख और शांति का अनुभव होगा। इसीलिए आइए जानते हैं कि मेडिटेशन करने से क्या फायदे मिलते हैं और सेहत पर इससे क्या फर्क पड़ता है और इसे कैसे करें?

पढ़ें- योग ध्यान में ही वह शक्ति जो दिलाएगी तनाव से मुक्ति

मेडिटेशन करने की उम्र (Age for Meditation):

याद रखिए मेडिटेशन करने की उम्र को लेकर ज्यादा सोचने की जरूरत है ही नहीं। ये 8 साल की उम्र से लाकर 100 साल के व्यक्ति तक कोई भी कर सकता है। सभी को इसका फायदा मिलता ही है। फायदा मानसिक और शारीरिक दोनों ही होता है।

मेडिटेशन का मतलब (Meaning of Meditation in Hindi):

मेडिटेशन यानी ध्यान करने का असल मतलब आत्मा को जानना होता है। इसमें मन को किसी भी तरह की कल्पना से खाली करने की कोशिश की जानी चाहिए।

मेडिटेशन करने के फायदे (Benefit of Meditation in Hindi):

ध्यान करने का फायदा सबसे पहले मन की शांति में मिलता है। निराशा आशा में बदलती है। मन का तनाव, अनिद्रा और क्रोध से दूरी बनती है। चिढ़चिढ़ापन दूर होता है साथ में धैर्य का संचार होता है।

अल्फा तरंगों का असर (Alpha Waves Effect by Meditation)-

मेडिटेशन का असर इतना प्रभावी होता है कि इसको करने के साथ अल्फा तरंगे निकलती हैं, जिनसे मन शांत रहता है।

अच्छा महसूस कराते हार्मोन्स (Benefits of Meditation for Hormones in Hindi)-

हमारे शरीर में ऐसे कई हार्मोन्स होते हैं। जो हमे खुशी का अहसास कराते हैं। मेडिटेशन इन हार्मोन्स को बढ़ाने में मदद करता है। ये हार्मोन्स हैं- डोपामाइन,कार्टिसोल और ऑक्सीटोसिन। इन हार्मोन्स के बढ़ने से आप खुश रहती हैं तो बेहतर से बेहतर करने की ख्वाहिश और जोश बना रहा है।

स्मरण शक्ति की मजबूती (Benefits of Meditation for Brain)-

ध्यान करते रहने से इंद्रियों के बोध का विकास होता है तो निर्णय लेने की क्षमता भी बढ़ती है। इतना ही नहीं स्मरण शक्ति भी बेहतर होती है और भावनात्मक तौर पर भी सुधार होते हैं।

ब्लड सर्कुलेशन के लिए ओम मंत्र का जाप (Benefits of Meditation for Blood Circulation in Hindi)-

ध्यान करने के बहुत सारे तरीके होते हैं। इनमें से आमतौर पर इस्तेमाल होने वाला तरीका है ओम मंत्र का जाप। इसके लिए पद्मासन-सुखासन में बैठने के बाद पीठ सीधी करके बैठें। अब आंखें बंद करके, गहरी सांस लेनी और छोड़नी होगी। इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है। इसका अभ्यास कभी भी किया जा सकता है।

तामदेन ध्यान (Tamden Meditation in HIndi)-

इसमें पद्मासन-सुखासन में बैठने के बाद सांस लें। पर सांस बाहर ना निकालें। इससे पेट फूलेगा। गिनती कीजिए। लेते समय 5 की और छोड़ते समय 10 की।

ऊर्जा का संचार (Benefits of Meditation for Flow of Energy in Hindi)-

माना जाता है कि मेडिटेशन ऊर्जा का संचार करता है। इससे ऑक्सीजन का उत्सर्जन भी कम होता है, जिससे मन शांत होता है। इससे ब्लड फ्लो बढ़ता है और हार्ट रेट कम होता है।

 

इसे भी पढ़ें-

ऑनलाइन योग के जमाने में परंपरागत योग

International Yoga Day 2020: रोजाना योग करने से हमारे शरीर को होते हैं ये 7 कमाल के फायदे

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।